Ashoka Buildcon Share Price: रेलवे से मिला ₹539 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयरों में होगा धमाल, बाजार खुलने पर रखें नजर!

Ashoka Buildcon Share Price आज चर्चा में है क्योंकि कंपनी को रेलवे से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Ashoka Buildcon Ltd को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, अजमेर की ओर से ₹539.35 करोड़ (GST सहित) का नया ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को आधिकारिक तौर पर Letter of Acceptance (LoA) जारी किया गया है।

Ashoka Buildcon Upgrade Project

इस प्रोजेक्ट के तहत Ashoka Buildcon रेलवे के मौजूदा इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1×25 kV से 2×25 kV सिस्टम में अपग्रेड करेगी। यह तकनीक बिजली की क्षमता को दोगुना कर देगी जिससे ट्रेनों की गति और दक्षता दोनों में सुधार होगा। इसके साथ ही ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सके।

कहां होगा काम

यह प्रोजेक्ट नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के अजमेर डिविजन के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण रूट्स पर लागू किया जाएगा जिनमें अजमेर-चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़-उदयपुर, मदर-बांगर और बांगर-पालनपुर सेक्शन शामिल हैं। कुल मिलाकर यह अपग्रेडेशन लगभग 660 रूट किलोमीटर और 1,200 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़े सभी कार्य शामिल होंगे और कंपनी को यह कार्य 24 महीनों में पूरा करना होगा।

Ashoka Buildcon Share Price

शुक्रवार के कारोबार में Ashoka Buildcon Share Price NSE पर 0.77% की गिरावट के साथ ₹199.16 पर बंद हुआ। हालांकि पिछले छह महीनों में स्टॉक ने 13.35% का रिटर्न दिया है, लेकिन एक साल की अवधि में इसमें लगभग 15.53% की गिरावट आई है। वहीं, 2025 की शुरुआत से अब तक स्टॉक में करीब 35% की कमजोरी देखी गई है। कंपनी का मार्केट कैप ₹5,590 करोड़ के आसपास है।

विशेषज्ञों के अनुसार, रेलवे प्रोजेक्ट जैसे बड़े ऑर्डर मिलने से कंपनी के फंडामेंटल्स में मजबूती आएगी और आने वाले तिमाहियों में राजस्व में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में शेयर में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।

read more : Bajaj Auto Q2 Results: सितंबर तिमाही में इस ऑटो स्टॉक ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, 24% उछला मुनाफा, रॉकेट बनेंगा स्टॉक!

Ashoka Buildcon Business Model

Ashoka Buildcon भारत की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो देशभर में हाईवे, एक्सप्रेसवे, ब्रिज, रेलवे सिस्टम, मेट्रो, पावर ट्रैक्शन, इलेक्ट्रिफिकेशन, वाटर सप्लाई नेटवर्क और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी EPC (Engineering, Procurement and Construction) और BOT/Hybrid Annuity मॉडल के तहत प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है।

इसके पास सड़क निर्माण से लेकर रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और हाई-टेक OHE अपग्रेडेशन जैसे प्रोजेक्ट्स का मजबूत पोर्टफोलियो है। इससे कंपनी एक मल्टी-सेगमेंट इंफ्रा प्लेयर के रूप में स्थापित हो चुकी है।

read more : Delhivery Or Adani Ports Q2 Results: Elara Capital ने दी दोनों स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, 22% का मिल सकता है ताबड़तोड़ रिटर्न, सोमवार को रखें नजर..

Ashoka Buildcon Future

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में सरकार का बढ़ता निवेश Ashoka Buildcon Share Price के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। कंपनी की प्रोजेक्ट एक्ज़िक्यूशन क्षमता और तकनीकी अनुभव इसे सेक्टर में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाता है। आने वाले महीनों में यदि कंपनी इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करती है, तो निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो सकता है।

read more : Swiggy Share Price: ₹10,000 करोड़ रुपए जुटाएगी स्विग्गी, Zomato और Blinkit से आगे निकलने की तैयारी, जानें प्राइस टारगेट और एक्सपर्ट की राय…

Leave a Comment